Friday, March 6, 2026
Home Current News लहरागागा में बनेगा 25 करोड़ रुपए की लागत से नया तहसील कॉम्प्लेक्स,...

लहरागागा में बनेगा 25 करोड़ रुपए की लागत से नया तहसील कॉम्प्लेक्स, CM मान ने किया शिलान्यास

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लहरागागा पहुंचे, जहां उन्होंने कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री मान ने लहरागागा के नए तहसील कॉम्प्लेक्स का भी शिलान्यास किया, जो 25 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा। इस कॉम्प्लेक्स में आधुनिक ऑफिस, रिकॉर्ड रूम, नागरिक सुविधा केंद्र और डिजिटल सेवाएं शामिल होंगी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।

साथ ही, मुख्यमंत्री मान PSPCL का नए दफ्तर और अन्य विकास कार्यों की भी शुरुआत की, इससे क्षेत्र में सुविधाओं में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को सरकारी सेवाएं और भी सुगम होंगी।