Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsमौजूदा विधानमंडल सत्र के दौरान बनेगा प्रश्नपत्र लीक को रोकने के लिए...

मौजूदा विधानमंडल सत्र के दौरान बनेगा प्रश्नपत्र लीक को रोकने के लिए नया कानून- फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के लिए राज्य विधानमंडल के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान एक कानून बनाया जाएगा। फडणवीस ने राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकारी नौकरियों में भर्ती के मुद्दे पर एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह घोषणा की।

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशीष शेलार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के भास्कर जाधव ने सरकार से सवाल किया कि क्या वह प्रश्न पत्रों के लीक होने के मामले रोकने के लिए कोई सख्त कानून बनाएगी।

कानून बनाने के लिए इसी सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा- फडणवीस

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्न पत्र लीक होने और विभिन्न अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों के मद्देनजर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने शनिवार को कहा था कि राज्य सरकार को प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने और दोषियों को दंडित करने के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments