Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsनए साल से पहले भव्य उपहार, गुमनाम भक्त ने दी 30 करोड़...

नए साल से पहले भव्य उपहार, गुमनाम भक्त ने दी 30 करोड़ की रामलला की प्रतिमा

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को नए साल से पहले एक बेहद बेशकीमती उपहार प्राप्त हुआ है। कर्नाटक के एक अज्ञात भक्त ने भगवान राम की एक भव्य और कीमती मूर्ति दान की है, जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग ₹30 करोड़ बताई जा रही है। यह प्रतिमा दक्षिण भारत की पारंपरिक शैली में तैयार की गई है और इसे विशेष वाहन तथा सुरक्षा व्यवस्था के साथ कर्नाटक से अयोध्या तक लाया गया है। मूर्ति लगभग 5 क्विंटल वजन, 10 फीट ऊँची और 8 फीट चौड़ी है तथा इस पर सोना, हीरे और अन्य कीमती रत्न भी जड़े हुए हैं। इसे दक्षिण भारत के कुशल कारीगरों ने बड़ी सावधानी से बनाया है, हालांकि इसके सटीक वजन और सामग्री की आधिकारिक पुष्टि अभी होने बाकी है।

यह भेंट रामलला मंदिर को समर्पित

दानकर्ता ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की है, जिससे स्पष्ट होता है कि उन्होंने निष्काम भाव से यह भेंट रामलला मंदिर को समर्पित की है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह प्रतिमा किस भक्त ने भेजी है और इस संदर्भ में जल्द ही अधिक जानकारी सामने आएगी।

मंदिर प्रशासन तथा वास्तु विशेषज्ञ विचार-विमर्श कर रहे

प्रतिमा को 23 दिसंबर को राम मंदिर परिसर में लाया गया और सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है। अब इसके स्थापना स्थान और मुहूर्त को लेकर मंदिर प्रशासन तथा वास्तु विशेषज्ञ विचार-विमर्श कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसे संत तुलसीदास मंदिर परिसर के सामने स्थित अंगद टीला पर स्थापित करने पर भी विचार हो रहा है। स्थापना से पहले प्रतिमा का अनावरण और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए शुभ तिथि और दिशा-दोष का विश्लेषण किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments