योगेश ने डिस्कस थ्रो में जीता सिल्वर, Paralympics 2024 में भारत को दिलाया आठवां मेडल 

Paralympics 2024 में भारत को अपना आठवां मेडल मिल गया है। योगेश ने यह पदक भारत को डिस्कर थ्रोम में दिलाया है। योगेश ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

Sep 2, 2024 - 15:39
 10
योगेश ने डिस्कस थ्रो में जीता सिल्वर, Paralympics 2024 में भारत को दिलाया आठवां मेडल 

Paralympics 2024 में भारत को अपना आठवां मेडल मिल गया है। योगेश ने यह पदक भारत को डिस्कर थ्रोम में दिलाया है। योगेश ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले भारत इस प्रतियोगिता में सात मेडल अपने नाम कर चुका है। 5वें दिन योगेश ने मेंस डिस्कस थ्रो F-56 के फाइनल में अपने पहले थ्रो में 42.22 मीटर स्कोर किया। ये उनका सीजन बेस्ट-थ्रो है।

आज और भी मेडल जीत सकता है भारत 

पैरालिंपिक में भारत अब तक 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीत चुका है। आज भारत बैडमिंटन, एथलेटिक्स, शूटिंग और आर्चरी में भी मेडल जीत सकता है। वहीं, इसके साथ ही नितेश और सुहास गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे पैरा बैडमिंटन मेंस के SL-3 में नितेश कुमार ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल के खिलाफ, वहीं SL4 में सुहास यतिराज मेजबान फ्रांस के लुकास मजूर के खिलाफ गोल्ड मैच खेलेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow