Tuesday, March 3, 2026
Home Current News कांग्रेस की ढाल बनेंगी विनेश फोगाट! हरियाणा चुनाव में ठोकेंगी ताल? राहुल...

कांग्रेस की ढाल बनेंगी विनेश फोगाट! हरियाणा चुनाव में ठोकेंगी ताल? राहुल गांधी से मिलने पहुंचीं

Advertisement

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक बजरंग पुनिया को विधानसभा का टिकट मिल सकता है।

इसके अलावा चर्चा है कि विनेश फोगाट भी चुनाव लड़ सकती हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि विनेश कांग्रेस के टिकट पर दादरी विधानसभा से चुनाव लड़ सकती हैं। इन्हीं चर्चाओं के बीच वह राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं।