कौन हैं एयर मार्शल Amarpreet Singh? भारतीय वायुसेना के नए चीफ

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह(Amarpreet Singh) को भारतीय वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह 30 सितंबर 2024 को एयर चीफ मार्शल का पद संभालेंगे।

Sep 22, 2024 - 12:03
 21
कौन हैं एयर मार्शल Amarpreet Singh? भारतीय वायुसेना के नए चीफ

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह(Amarpreet Singh) को भारतीय वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह 30 सितंबर 2024 को एयर चीफ मार्शल का पद संभालेंगे। इसी दिन वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी रिटायर होंगे। 

5000 घंटे से ज्यादा का है फ्लाइंग एक्सपीरियंस 

बता दें कि एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था और नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र एयर मार्शल सिंह, 21 दिसंबर 1984 को इंडियन एयरफोर्स में कमीशंड हुए थे। इनके पास में अलग-अलग तरह के फिक्स्ड और रोटरी विंग विमानों पर 5,000 घंटे से ज्यादा का फ्लाइंग एक्सपीरियंस है।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हाल ही में इंडियन फाइटर जेट तेजस को उड़ाकर न सिर्फ सबको चौंका दिया था, बल्कि अपनी उम्र के कारण सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। जब उन्होंने तेजस विमान को उड़ाया तो उनकी उम्र उस समय महज 59 साल ही थी। इन्हें अपनी सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जा चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow