Wednesday, March 4, 2026
Home Current News रणजीत सिंह गिल के घर विजिलेंस की रेड, एक दिन पहले ही...

रणजीत सिंह गिल के घर विजिलेंस की रेड, एक दिन पहले ही भाजपा में हुए थे शामिल

Advertisement

पंजाब विजिलेंस ने गिल्को कंपनी के मालिक रणजीत सिंह गिल के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा है। यह छापा उनके भाजपा में शामिल होने के ठीक एक दिन बाद मारा गया है।

गिल ने सीएम सैनी की मौजूदगी में ज्वाइन की थी भाजपा

पूर्व अकाली नेता रणजीत सिंह गिल शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। अकाली दल छोड़ने के करीब 14 दिन बाद उन्होंने चंडीगढ़ स्थित सीएम सैनी के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पंजाब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान के इस्तीफे के दौरान राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही थीं कि गिल आप में शामिल हो सकते हैं, लेकिन आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा से मुलाकात के बाद विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया।

बता दें कि अनमोल गगन मान खरड़ से विधायक हैं। रणजीत सिंह गिल ने हाल ही में जब इस्तीफा दिया था, तब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह राज्य और खरड़ विधानसभा क्षेत्र के हित में कोई बड़ा राजनीतिक फैसला लेंगे। रणजीत सिंह गिल के भाजपा में शामिल होते ही एक बार फिर अकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर अकाली और भाजपा गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ते नजर आएंगे। चर्चा तो यहां तक है कि गिल का भाजपा में शामिल होना भी गठबंधन की शुरुआत की एक अहम कड़ी माना जा रहा है।