Union Budget 2026: टूरिज्म सेक्टर में युवाओं को मिलेगा रोजगार, 10 हजार नए टूरिस्ट गाइड को ट्रेनिंग देने की घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026 में पर्यटन उद्योग को रोजगार का अहम जरिया बताते हुए सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं।

Feb 1, 2026 - 12:17
Feb 1, 2026 - 13:26
 18
Union Budget 2026: टूरिज्म सेक्टर में युवाओं को मिलेगा रोजगार, 10 हजार नए टूरिस्ट गाइड को ट्रेनिंग देने की घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026 में पर्यटन उद्योग को रोजगार का अहम जरिया बताते हुए सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं। 

10 हजार नए टूरिस्ट गाइड को मिलेगी ट्रेनिंग

वित्त मंत्री ने कहा कि देशभर में 10,000 नए टूरिस्ट गाइड को ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे पर्यटन क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में माउंटेन ट्रेल्स के निर्माण से इको-टूरिस्ट गाइड की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

 बनेगा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी

सरकार नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी को अपग्रेड कर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी स्थापित करेगी। यह संस्थान हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में ट्रेनिंग और मानकों को बेहतर बनाने के लिए एकेडेमिया, इंडस्ट्री और सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।

IIM के साथ 12 हफ्ते का हाई-क्वालिटी ट्रेनिंग कोर्स

वित्त मंत्री ने बताया कि IIM के सहयोग से हाईब्रिड मोड में 12 सप्ताह का स्टैंडर्ड और हाई-क्वालिटी ट्रेनिंग कोर्स शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत देश के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 टूरिस्ट गाइड को अपस्किल किया जाएगा।

इसके साथ ही टूरिज्म सेक्टर को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड बनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।