Thursday, March 5, 2026
Home Current News अमेरिका में शटडाउन का भारी असर, न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स समेत 40 हवाई...

अमेरिका में शटडाउन का भारी असर, न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स समेत 40 हवाई अड्डों पर उड़ानों में कटौती

Advertisement

अमेरिका में शटडाउन हुए 38 दिन बीत चुके हैं, इसका सबसे ज्यादा असर हवाई यात्रा पर पड़ रहा है, यहां शुक्रवार को 5,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने गुरुवार को 40 बड़े हवाई अड्डों पर उड़ानों में कटौती का ऐलान किया था।

इसमें न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी के बड़े एयरपोर्ट्स शामिल हैं, FAA के मुताबिक ये कदम एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की कमी को कम करने के लिए उठाया गया है, ये कंट्रोलर्स एक महीने से ज्यादा समय से बिना वेतन के काम कर रहे हैं।