Thursday, March 5, 2026
Home Current News अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस का एक्शन जारी, पुलिस ने चार अपराधियों...

अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस का एक्शन जारी, पुलिस ने चार अपराधियों के किया गिरफ्तार

Advertisement

यूपी में पुलिस का आपराधियों के खिलाफ एक्शन जारी है, यूपी पुलिस अपराधियों का एन्काउंटर कर गिरफ्तार कर रही है, इसी बीच मुज़फ्फरनगर में भी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।

जिसमें पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, चारों आरोपियों पर 40 से ज्यादा लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं, एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि छपार पुलिस और अपराधियों के बीच मंगलवार देर रात रई गांव के जंगलों में मुठभेड़ हुई।

जिसमें दो शातिर बदमाश हसीन और नवाब पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, दोनों को गिरफ्तार किया गया और कॉबिंग के दौरान उनके दो अन्य साथियों शाहनवाज और इरशाद को भी काबू कर लिया।