पाकिस्तानी आर्मी की काल बनीं 2 फिदायीन महिलाएं, BLA ने खुद दी जानकारी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कई शहरों और कस्बों में एक साथ बड़े फिदायीन हमले किए।

Feb 2, 2026 - 12:20
Feb 2, 2026 - 12:20
 12
पाकिस्तानी आर्मी की काल बनीं 2 फिदायीन महिलाएं, BLA ने खुद दी जानकारी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कई शहरों और कस्बों में एक साथ बड़े फिदायीन हमले किए। इन हमलों में करीब 200 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई। हमलों के बाद पूरे प्रांत में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

दो महिला हमलावरों की तस्वीरें जारी

हमलों के बाद BLA ने दो हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं। संगठन का दावा है कि दोनों हमलावर महिलाएं थीं। इनमें से एक की पहचान 24 वर्षीय आसिफा मेंगल के रूप में की गई है, जबकि दूसरी महिला हमलावर का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

आसिफा मेंगल को बताया आत्मघाती हमलावर

BLA के अनुसार, आसिफा मेंगल बलूचिस्तान के नुश्की इलाके की रहने वाली थी और मोहम्मद इस्माइल की बेटी थी। उसका जन्म 2 अक्टूबर 2002 को हुआ था। संगठन का दावा है कि उसने अपने 21वें जन्मदिन पर BLA की मजीद ब्रिगेड जॉइन की थी और जनवरी 2024 में आत्मघाती हमलावर बनने का फैसला किया। BLA ने दावा किया है कि नुश्की में ISI मुख्यालय पर हमला उसी ने किया था।

दूसरी महिला हमलावर का वीडियो वायरल

दूसरी महिला हमलावर का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हमले से पहले अपने साथियों के साथ दिखाई दे रही है। वीडियो में वह पाकिस्तानी सरकार की आलोचना करती नजर आती है।

आम लोगों के बीच छिपकर किए हमले

पाकिस्तानी सरकार के अनुसार, हमलावर आम लोगों के कपड़ों में स्कूलों, बाजारों, बैंकों और अस्पतालों में घुसे और वहां अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले शुक्रवार रात शुरू हुए और शनिवार तक चलते रहे।

ब्लैक स्टॉर्म’ अभियान का दूसरा चरण - BLA 

BLA ने कहा है कि ये हमले उसके अभियान ‘हेरोफ’ (ब्लैक स्टॉर्म) का दूसरा चरण हैं। वहीं, पाकिस्तानी सेना का दावा है कि आतंकियों को किसी भी शहर या महत्वपूर्ण स्थान पर कब्जा नहीं करने दिया गया।

गरीबी और संघर्ष से जूझता बलूचिस्तान

बलूचिस्तान पाकिस्तान का क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा लेकिन सबसे गरीब प्रांत माना जाता है। यहां वर्षों से हिंसा और असंतोष बना हुआ है। बलूच संगठन लंबे समय से अधिक स्वायत्तता और प्राकृतिक संसाधनों में हिस्सेदारी की मांग करते रहे हैं, जिसे लेकर केंद्र सरकार और स्थानीय समूहों के बीच टकराव जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।