Tuesday, March 3, 2026
Home Current News आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Advertisement

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा और सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए यह समय उत्तम है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

वृषभ (Taurus)

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। बेवजह के विवादों से बचें। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई दुखद समाचार मिलने की आशंका है। व्यवसाय में सतर्क रहें और नई शुरुआत में सावधानी बरतें।

मिथुन (Gemini)

लंबी यात्रा के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी विशेष कार्य के न होने से तनाव हो सकता है। व्यापार में हानि की संभावना है। निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।

कर्क (Cancer)

धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी होगी। व्यापार में नई डील या पार्टनरशिप हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह (Leo)

आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगे। परिवार में शुभ कार्य होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।

कन्या (Virgo)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। न्यायालय के मामलों में नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। संयम रखें और वाद-विवाद से बचें।

तुला (Libra)

किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में हानि हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन सतर्क रहें।

वृश्चिक (Scorpio)

दिन शुभ रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

धनु (Sagittarius)

नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में संबंध मधुर रहेंगे और नए काम की शुरुआत हो सकती है।

मकर (Capricorn)

स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। परिवार में अप्रिय घटना घट सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

आंतरिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। व्यापार में गिरावट आएगी। विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें। परिवार का व्यवहार उदासीन रह सकता है।

मीन (Pisces)

दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। परिवार में शुभ कार्य होंगे। नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।