Today's Horoscope: जानें किस राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन ? पढ़ें अपना राशिफल

राशिफल का निर्धारण ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है। 28 फरवरी 2025, गुरुवार के दिन का राशिफल जानने से आपको अपने दिन की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिलेगी। आइए जानते हैं कि पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार यह दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Feb 28, 2025 - 08:47
Feb 28, 2025 - 09:26
 215
Today's Horoscope: जानें किस राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन ? पढ़ें अपना राशिफल
Today's Horoscope

मेष राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय रह सकता है। आय में भी अस्थिरता बनी रह सकती है। प्रेम और संतान संबंधी मामलों में मध्यम समय रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

नए व्यापार की शुरुआत से बचें और कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान संबंधी मामलों में संतुलन बनाए रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

अपमानित होने की संभावना है, यात्रा में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम संबंधी मामलों में मध्यम समय रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि

परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंगी, अतः सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान के मामले ठीक रहेंगे। व्यापार संतोषजनक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि

मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि

गृह क्लेश की संभावना है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन घरेलू विवाद पर ध्यान दें। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि

परिजनों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

धन हानि की संभावना है। परिवार के सदस्यों से अनबन हो सकती है। वाहन और निवेश में सतर्कता बरतें। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार संतोषजनक रहेगा। काली माता की पूजा करें।

कुंभ राशि

घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

अज्ञात भय बना रहेगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow