Wednesday, March 4, 2026
Home Current News किन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ ? जानें आज का...

किन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ ? जानें आज का राशिफल

Advertisement

मेष राशि (Aries)

भावुकता से बचें, सफलता मिलेगी आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। हालांकि, भावुकता के कारण कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। कारोबार में लाभ की संभावना है और जीवनसाथी के परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। भाग्य: 87% |

उपाय: पीले चंदन से तिलक करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें आज का दिन उलझनों और खर्चों से भरा हो सकता है। किसी पर भी अंधविश्वास न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में विशेषकर फैशन और ज्वेलरी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। भाग्य: 77% |

उपाय: श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आज आपको कामकाज में परिवर्तन का अवसर मिलेगा, जिससे आपको लाभ होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की जरूरत है। भाग्य: 86% |

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer)

व्यावहारिकता से लाभ मिलेगा आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यावसायिक कुशलता और व्यवहारिकता आपको लाभ पहुंचाएगी। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा। भाग्य: 83% |

उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo)

काम में मन कम लगेगा आज नौकरी और पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। कार्य में मन नहीं लगेगा, लेकिन व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। भाग्य: 75% |

उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo)

पिता से सहयोग और लाभ मिलेगा आज का दिन रोमांटिक रहेगा और संतान का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जानकार मित्र की सलाह से आपको सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा में भी सफलता के संकेत हैं। भाग्य: 89% |

उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि (Libra)

नई जिम्मेदारी मिल सकती है आज आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। भाग्य: 77% |

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

पिता से सहयोग और लाभ मिलेगा आज का दिन शुभ रहेगा, लेकिन व्यापार में सतर्क रहने की आवश्यकता है। दिन की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें और घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय दें। भाग्य: 80% |

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और भगवान शिव को जल चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

धार्मिक यात्रा का योग आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आवश्यक कार्य खुद करने की सलाह दी जाती है। भाग्य: 84% |

उपाय: गायों को गुड़ खिलाएं।

मकर राशि (Capricorn)

भाग्य का साथ मिलेगा आज का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में प्रेम बना रहेगा और विद्यार्थियों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। भाग्य: 77% |

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में बदलाव का विचार आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार में लाभ होगा और विदेश से भी फायदा मिलने की संभावना है। भाग्य: 81% |

उपाय: चींटियों को आटा डालें।

मीन राशि (Pisces)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा आज का दिन आनंददायक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। भाग्य: 90% |

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।