श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का आज 358 वां प्रकाश पर्व, पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषणा की गई है

Jan 6, 2025 - 09:20
 76
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का आज 358 वां प्रकाश पर्व, पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित
Advertisement
Advertisement

पंजाब समेत देशभर में आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 358 वां प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व के अवसर पर देशभर के गुरुद्वारों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं और शहरों में नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं। 

सिख संगत गुरुद्वारों में माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुपर्व के मौके पर अमृतसर के श्री दरबार साहिब को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। 

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषणा की गई है जिसके तहत आज पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज और व्यावसायिक संस्थानों सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Purshottam Rathore पुरषोत्तम को मीडिया में काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। इन्होनें अपने सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी जिसके बाद इन्होनें डिजिटल मीडिया का रुख किया। पुरषोत्तम को डिजिटल मीडिया में काम करने का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है और वह मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं। पुरषोत्तम राजनीतिक खबरों को सरल भाषा में अपने पाठकों तक पहुंचाते हैं। फुर्सत के समय में, पुरषोत्तम को गाने सुनना पसंद है वह ज्यादातर हिंदी और भोजपुरी गाने सुनना पसंद करते हैं।