'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी पर लाडवा में निकाली गई ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह युद्ध नहीं था....ये नए भारत का एक प्रतिशोध था। 

May 17, 2025 - 15:17
May 17, 2025 - 15:21
 25
'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी पर लाडवा में निकाली गई ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’

आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी पर लाडवा में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ निकाली गई, इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय सशस्त्र सेनाओं और 'ऑपरेशन सिंदूर' के सम्मान में 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' का नेतृत्व किया। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह युद्ध नहीं था....ये नए भारत का एक प्रतिशोध था। 

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हमारी सेनाओं ने सिर्फ मिसाइलें नहीं छोड़ीं बल्कि पाकिस्तान और आतंकवाद को ऐसा संदेश दिया, जिसकी गूंज अमेरिका और चीन तक भी पहुंची। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow