Tuesday, March 10, 2026
Home Current News दिल्ली के अगले CM के लिए इस नेता का नाम तय, BJP-संघ...

दिल्ली के अगले CM के लिए इस नेता का नाम तय, BJP-संघ के बीच बनी सहमति!

Advertisement

दिल्ली में BJP के सीएम का नाम तय हो गया है, सूत्रों के मुताबिक प्रवेश वर्मा दिल्ली की कमान संभाल सकते हैं, बीजेपी और आरएसएस में उनके नाम पर सहमति बन गई है, नई दिल्ली सीट से आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सीएम पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

केजरीवाल को हराने का मिलेगा ईनाम- सूत्र

RSS के सूत्रों की मानें तो समहति बनने के बाद BJP का नेतृत्व प्रवेश वर्मा के नाम पर ही मुहर लगाएगा, अरविंद केजरीवाल को हराने का ईनाम उन्हें दिया जाएगा।

दिल्ली की सियासत के ‘जायंट किलर’ बने

दिल्ली की राजनीति में प्रवेश वर्मा का नाम ‘जायंट किलर’ के तौर पर उभरा है। उन्होंने यमुना के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और अपने इलाके में केजरीवाल को हर तरफ से घेरा। भाजपा की सूची में नाम आने से पहले ही उन्होंने नई दिल्ली सीट के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसका उन्हें फायदा मिला और वे जीत गए।

नतीजों के बाद अमित शाह से की थी मुलाकात

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद प्रवेश वर्मा ही सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। माना जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उनके नाम पर भरोसा है। इसीलिए उन्हें अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा गया।

नई दिल्ली सीट के नतीजों का गणित

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर उन्हें कुल 30088 वोट मिले, अगर वोट शेयर की बात करें तो यह 48.82 प्रतिशत रहा। इस सीट पर अरविंद केजरीवाल को 25999 वोट मिले और वोट शेयर 42.18 प्रतिशत रहा, कुल वोटों में EVM और पोस्टल वोटों के आंकड़ों पर गौर करें तो दोनों में प्रवेश वर्मा आगे रहे, उन्हें EVM से 29878 और पोस्टल से 210 वोट मिले, जबकि अरविंद केजरीवाल को EVM से 25865 और पोस्टल से 134 वोट मिले, इस तरह उन्होंने यह सीट 4089 वोटों के अंतर से जीत ली।