कन्याकुमारी से सियाचिन तक साइकिल यात्रा पर निकली बेटी का राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला

Jul 18, 2024 - 12:27
 21
कन्याकुमारी से सियाचिन तक साइकिल यात्रा पर निकली बेटी का राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला
कन्याकुमारी से सियाचिन तक साइकिल यात्रा पर निकली बेटी का राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में एकल महिला साइकलिस्ट आशा मालवीय ने शिष्टाचार मुलाकात की। कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सशक्त सेना, समृद्ध भारत के उद्देश्य से कन्याकुमारी से सियाचिन तक साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय का चंडीगढ़ पहुंचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हौसला बढ़ाते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। 

3400 किलोमीटर की कर चुकी यात्रा

मध्य प्रदेश के गांव नाटाराम की आशा मालवीय अब तक करीब 3400 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी है और इसी कड़ी में वो चंडीगढ़ पहुंची थी। 

इससे पहले आशा मालवीय पिछले साल संपूर्ण भारत में 26 हजार किलोमीटर की एकल महिला साइकिल यात्रा महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कर चुकी है। पूर्व यात्रा के समय भी राज्यपाल ने आशा मालवीय को प्रशस्ति प्रदान कर हौसला बढ़ाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow