Thursday, March 5, 2026
Home Current News बाढ़ में डूबी राजधानी दिल्ली, 18 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, बसाई...

बाढ़ में डूबी राजधानी दिल्ली, 18 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, बसाई गई टेंट सिटी

Advertisement

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनी है, जिससे राजधानी के छह जिलों के करीब 18,000 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने मयूर विहार फ्लाईओवर के नीचे टेंट सिटी सहित 35 राहत शिविर बनाए हैं, जहां प्रभावित लोगों को भोजन, पानी, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस आपदा प्रबंधन कार्य में एनडीआरएफ की टीमें भी लगे हुए हैं, जो निचले इलाकों से लोगों और जानवरों को सुरक्षित निकाल रही हैं।

प्रभावित लोग टेंट सिटी में अस्थायी रूप से रह रहे हैं, जहां कुछ लोगों ने छोटी दुकानें भी खोल ली हैं ताकि अपनी और दूसरों की जरूरतें पूरी हो सकें।

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 2 मीटर ऊपर है, और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। बाढ़ के बाद बीमारी फैलने के खतरे को लेकर भी प्रशासन सतर्क है और आवश्यक कार्यवाही कर रहा है।