हरियाणा में कांग्रेस और आप के गठबंधन पर बोले सुशील गुप्ता, कहा - इसका फैसला  शीर्ष नेतृत्व करेगा

हरियाणा विधानसभा चुनाव जितने नजदीक आते जा रहें हैं। उतनी ही हरियाणा की राजनिती में हलचल तेज होती जा रही है। वहीं, इसी बीच हरियाणा में कांग्रेस और आप के गठबंधन की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Sep 4, 2024 - 16:29
 12
हरियाणा में कांग्रेस और आप के गठबंधन पर बोले सुशील गुप्ता, कहा - इसका फैसला  शीर्ष नेतृत्व करेगा

हरियाणा विधानसभा चुनाव जितने नजदीक आते जा रहें हैं। उतनी ही हरियाणा की राजनिती में हलचल तेज होती जा रही है। वहीं, इसी बीच हरियाणा में कांग्रेस और आप के गठबंधन की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इन चर्चाओं पर अब हरियाणा आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। 

"शीर्ष नेतृत्व करेगा गठबंधर का फैसला"

सुशील गुप्ता ने कहा किआम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। गठबंधन का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। हम इस समय चुनाव प्रचार पर ध्यान दे रहे हैं। पिछले महीने आम आदमी पार्टी ने 15 दिन में 45 रैलियां की थी। पूरे प्रदेश में परिवार जोड़ो अभियान चल रहा है। रोजाना सैंकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की गारंटियों का रजिस्ट्रेशन घर घर में हो रहा हैं। हमारा मकसद प्रदेश के 40 लाख घरों तक पहुंचना है। 14 सितंबर तक पूरे हरियाणा में शीर्ष नेताओं की रैलियां शेड्यूल की गई हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल भी पूरे हरियाणा में जनसभा करेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow