नॉर्थ कोरिया में 30 अधिकारियों को क्यों मिली फांसी की सजा? क्यों भड़क गए किम जोंग उन

हर देश में मौत की सजा किसी गंभीर अपराध के बाद ही दी जाती है। लेकिन नॉर्थ कोरिया ऐसा देश है जहां छोटी मोटी बात पर भी मौत की सजा मिलती है।

Sep 4, 2024 - 16:21
 46
नॉर्थ कोरिया में 30 अधिकारियों को क्यों मिली फांसी की सजा? क्यों भड़क गए किम जोंग उन

हर देश में मौत की सजा किसी गंभीर अपराध के बाद ही दी जाती है। लेकिन नॉर्थ कोरिया ऐसा देश है जहां छोटी मोटी बात पर भी मौत की सजा मिलती है। क्योंकि यहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक बार फिर क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है। क्योंकि उन्होंने वहां के 30 अधिकारियों को मौत की सजा दी है। आखिर इन अधिकारियों का क्या कसूर था जो उन्हें फांसी के फंदे पर लटकना पड़ा। 

इस वजह से दी फांसी 

दरअसल नॉर्थ कोरिया में हाल ही में भयानक बाढ़ आई थी। बाढ़ ने चागांग प्रांत के कई हिस्सों को तबाह किया था, जिसमें 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। और लोगों के घर तबाह हो गए। जिसके बाद वहां के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने बाढ़ न रोक पाने के अपराध में 30 अधिकारियों को जेल की सजा नहीं सुनाई, उन पर जुर्माना नहीं लगाया बल्कि सीधे उन्हें फांसी पर लटका दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow