हरियाणा में कांग्रेस और आप के संभावित गठबंधन पर बोले सुशील गुप्ता, कहा- शाम तक सब हो जाएगा साफ 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन होने की चर्चा जोरों पर हैं। वहीं, आज इस गठबंधन को अतिंम फैसला आ सकता है।

Sep 9, 2024 - 11:36
 17
हरियाणा में कांग्रेस और आप के संभावित गठबंधन पर बोले सुशील गुप्ता, कहा- शाम तक सब हो जाएगा साफ 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन होने की चर्चा जोरों पर हैं। वहीं, आज इस गठबंधन को अतिंम फैसला आ सकता है। AAP हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुप्ता ने कहा कि आज शाम तक सब कुछ साफ हो जाएगा। 

"शाम तक अगर नहीं हुआ फैसला तो आ जाएगी आप की पहली लिस्ट"

गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं 90 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं। आलाकमान की ओर से गठबंधन की कोई खबर अब तक नहीं आई है, अगर शाम तक कोई खबर नहीं आती है तो शाम तक हम अपने 90 विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देंगे। आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी में लगी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow