Tuesday, March 3, 2026
Home Current News रोहतक से पंचकूला में शिफ्ट हुआ प्रदेश BJP मुख्यालय, CM सैनी ने...

रोहतक से पंचकूला में शिफ्ट हुआ प्रदेश BJP मुख्यालय, CM सैनी ने किया उद्घाटन 

Advertisement

पंचकूला में करीब 35 साल बाद फिर से हरियाणा भाजपा मुख्यालय की वापसी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश बीजेपी कार्यालय रोहतक से अब पंचकूला स्थित पंच कमल परिसर में शिफ्ट हो गया है।

Panchkula Haryana BJP Headquarter CM Nayab Singh Saini State President  Mohan Lal Badoli Update | रोहतक से पंचकूला शिफ्ट आज होगा भाजपा प्रदेश  कार्यालय: स्थापना दिवस पर होगा हवन-पूजन ...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने हवन-पूजन के बाद नए कार्यालय का शुभारंभ किया है। इस दौरान अटल सभागार का भी उद्घाटन किया जाना है जिसका नाम भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में रखा गया है।

Haryana News: रोहतक से पंचकूला शिफ्ट हुआ हरियाणा भाजपा का मुख्यालय

बता दें कि 20 अगस्त 2022 में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला में भाजपा कार्यालय पंच-कमल का उद्घाटन किया था, तब इस कार्यालय से पंचकूला और इसके आस पास के कई जिलों की पार्टी गतिविधियां शुरू की गई थी।