लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर तीन अज्ञात लोगों ने तलवरों से हमला कर दिया। इसमें शिवसेना नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jul 6, 2024 - 10:08
 54
लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
Advertisement
Advertisement

लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर तीन अज्ञात लोगों ने तलवरों से हमला कर दिया। इसमें शिवसेना नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि अब वे खतरे से बाहर हैं। 

दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले को लेकर लुधियान पुलिस ने कहा कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात लोगों ने संदीप थापर पर तलवार से हमला किया। वह घायल हो गए और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वहीं, एसएसपी फतेहगढ़ साहिब रवजोत ग्रेवाल ने कहा हमें डीजीपी, सीपी लुधियाना से निर्देश मिले थे और पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया था। 

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक स्कूटी बरामद की गई। तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सरबजीत सिंह और हरजोत सिंह लुधियाना के रहने वाले हैं। उन्हें लुधियाना पुलिस को सौंप दिया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow