शिरोमणि अकाली दल में मची उथल-पुथल, आखिर बागियों से कैसे निपटेगी पार्टी?

पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल की गिरती साख ने पार्टी में उथल-पुथल मचा दी है। पिछले कई चुनावों में पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ा है जिसकी वजह से अब बागी सुर बुलंद हो गए हैं।

Jul 26, 2024 - 15:35
 22
शिरोमणि अकाली दल में मची उथल-पुथल, आखिर बागियों से कैसे निपटेगी पार्टी?
शिरोमणि अकाली दल में मची उथल-पुथल, आखिर बागियों से कैसे निपटेगी पार्टी?
Advertisement
Advertisement

पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल की गिरती साख ने पार्टी में उथल-पुथल मचा दी है। पिछले कई चुनावों में पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ा है जिसकी वजह से अब बागी सुर बुलंद हो गए हैं। 2012 के विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को 34.73% वोट मिले थे, जो 2017 में 30.6% और 2022 में 18.38% पर आ गए। हालिया लोकसभा चुनावों में भी हालात अच्छे नहीं रहे और पार्टी 13.42% वोट ही जुटा पाई। वोटों में गिरावट के चलते पार्टी में बगावत की आग बढ़ती जा रही है। जिसे शांत करने के लिए पार्टी प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल ने अपनी कोर कमेटी को भंग कर दिया है।

कोर कमेटी को किया भंग 

 रिपोर्ट्स के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल ने कोर कमेटी को भंग करने का फैसला विरोधियों के खिलाफ उठाया है। नई कोर कमेटी के गठन की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले भी पार्टी में कई बार ऐसी परिस्थिति बनी है जब पार्टी के ही नेताओं ने सुखबीर बादल के खिलाफ "शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर" अभियान शुरू किया था। लेकिन हर बार शिरोमणी अकाली दल ने मजबूती से वापसी की है। सुखबीर सिंह बादल की इस नई रणनीति से पार्टी फिर से मजबूत हो पाएगी या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow