Thursday, March 5, 2026
Home Current News ‘नजरअंदाज नहीं कर सकता भारत’ पाकिस्तान हाइपरसोनिक मिसाइल रणनीति पर शशि थरूर...

‘नजरअंदाज नहीं कर सकता भारत’ पाकिस्तान हाइपरसोनिक मिसाइल रणनीति पर शशि थरूर की चेतावनी

Advertisement

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि भारत की विदेश नीति किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं बल्कि पूरे देश की होती है। उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में कोई प्रधानमंत्री की हार पर खुश होता है, तो वह भारत की हार का जश्न मना रहा होता है। शशि थरूर ने यह बातें एक मीडिय इंटरव्यू के दौरान कहा है।

पाकिस्तान की रणनीति पर जताई चिंता – शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चेतावनी दी कि भारत को पाकिस्तान से आने वाले सुरक्षा खतरों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब “हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक” और “छिपकर हमला करने की नीति” पर जोर दे रहा है। थरूर के अनुसार हमरा पड़ोसी देश पाकिस्तान पहले ही ड्रोन, रॉकेट और मिसाइल हमलों का इस्तेमाल कर चुका है। अब वह और बेहतरीन तकनीक की ओर बढ़ रहा है, जिसे भारत नजरअंदाज नहीं कर सकता।”

आर्थिक तुलना में भारत आगे

पाकिस्तान की GDP वृद्धि दर मात्र 2.7% है, जबकि भारत की 7% या उससे अधिक है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि पाकिस्तान की नाजुक आर्थिक स्थिति उसे जोखिम भरे कदम उठाने के लिए उकसा सकती है।

टेक्सटाइल और कृषि क्षेत्र में कॉम्पिटिशन

पाकिस्तान अब उन क्षेत्रों में निवेश बढ़ा रहा है, जहां भारत पहले से मजबूत है। इससे क्षेत्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

वैश्विक अस्थिरता पर चिंता

दुनिया तेजी से बदल रही है। थरूर के अनुसार, अब सवाल यह नहीं है कि किसे नियंत्रित किया जाए, बल्कि यह है कि उन देशों से कैसे निपटा जाए, जिन्हें नियंत्रित करना संभव नहीं है।

बांग्लादेश में बिगड़ते हालात

बांग्लादेश में ऊर्जा संकट, महंगाई और निवेशकों के भरोसे में कमी की स्थिति है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौते भारत के खिलाफ नए समीकरण बना सकते हैं।

भारत-विरोधी तत्वों को संरक्षण की चिंता

थरूर ने बताया कि कुछ ताकतें पूर्वोत्तर भारत को अलग करने की धमकी दे रही हैं। जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठन इस माहौल को और संवेदनशील बना रहे हैं।