जालंधर उपचुनाव में AAP की जीत पर बोले संजय सिंह, कहा - जो पार्टी को धोखा देगा जनता उसे हाराएगी 

पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37 हजार वोटों से अधिक से जीत हासिल कर ली है।

Jul 13, 2024 - 13:27
 18
जालंधर उपचुनाव में AAP की जीत पर बोले संजय सिंह, कहा - जो पार्टी को धोखा देगा जनता उसे हाराएगी 
जालंधर उपचुनाव में AAP की जीत पर बोले संजय सिंह, कहा - जो पार्टी को धोखा देगा जनता उसे हाराएगी 
Advertisement
Advertisement

पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37 हजार वोटों से अधिक से जीत हासिल कर ली है। वहीं, आम आदमी की इस जीत पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को वरदान मिला है कि जो भी आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, जनता उसे चुनाव में बुरी तरह हराएगी और उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। 

"एक परिवार है आम आदमी पार्टी"

संजय सिंह ने कहा कि जो भी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होगा, उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। आम आदमी पार्टी एक परिवार है, सभी को एक साथ रहना चाहिए। संकट के समय हमें एक साथ रहना चाहिए, हम बड़ी से बड़ी लड़ाई भी जीतेंगे। पहले रिंकू पार्टी को छोड़ भाजपा में गए उन्हें हार मिली और अब शीतल भी पार्टी छोड़ भाजपा में गए उनकी भी हार हुई है। मैं इस जीत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बधाई देना चाहता हूं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow