Tuesday, March 3, 2026
Home Current News पहलगाम आतंकी हमले पर SC में सुनवाई, SIT जांच की मांग वाली...

पहलगाम आतंकी हमले पर SC में सुनवाई, SIT जांच की मांग वाली याचिका पर होगी सुनवाई

Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच याचिका पर सुनवाई करेगी। इस याचिका में पहलगाम हमले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग के गठन की मांग की गई है।

इसके अलावा याचिका में केंद्र, जम्मू कश्मीर, CRPF, NIA को जम्मू-कश्मीर के टूरिस्ट इलाको में नागरिको की सुरक्षा के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के लिए निर्देश देने की मांग भी की गई है, याचिका में कहा गया है कि कोर्ट केंद्र सरकार को निर्देश दे कि वो इस हमले की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एसआईटी का गठन करे।