Tuesday, March 3, 2026
Home Current News भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर, गंगा-यमुना का बढ़ा जलस्तर

भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर, गंगा-यमुना का बढ़ा जलस्तर

Advertisement

उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बाद गंगा और यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नागवासुकी, छोटा बघाड़ा, सलोरी, दारागंज और कछारी जैसे निचले इलाकों में बाढ़ जैसा हालात पैदा हो गए है।

प्रशासन की तरफ से संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों को खाली कराया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।