Tuesday, March 10, 2026
Home Current News श्री अमरनाथ जी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

श्री अमरनाथ जी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

Advertisement

हर शिव भक्त अपने जीवनकाल में एक बार श्री अमरनाथ जी की यात्रा पर जरूर जाना चाहता है। श्री अमरनाथ जी की यात्रा काफी कठिन और मुश्किलों से भरी मानी जाती है। लेकिन इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आती है। हर साल भारी संख्या में भक्त श्री अमरनाथ जी की यात्रा पर जाते हैं। तो अगर आप भी श्री अमरनाथ जी की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आज से श्री अमरनाथ जी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। बता दें कि श्री अमरनाथ जी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है

इस साल श्री अमरनाथ जी की यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। इस बार पूरे 39 दिन भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन करने का मौका मिलेगा। रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल यानि आज से शुरू हो गया है। आप देश भर में 533 बैंक शाखाओं में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी होगा। सरकार इस बार यात्रियों के लिए और भी अच्छी सुविधाएं देने वाली है, ताकि यात्रा आराम से हो सके। सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको 150 रुपये देने होंगे। आप पहलगाम या बालटाल में से किसी भी रास्ते से यात्रा कर सकते हैं। दोनों रास्तों के लिए अलग-अलग रंग की पर्ची मिलेगी। रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड के जरिए होगा और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट भी जरूरी है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने उन अस्पतालों, क्लीनिकों और डॉक्टरों की लिस्ट जारी की है जहां से आप हेल्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। जम्मू शहर में आप सरकारी अस्पताल गांधी नगर, सरकारी अस्पताल सरवाल, राजीव गांधी अस्पताल और सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल जगती में हेल्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।

राज्य के सभी 20 जिलों में रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपका हेल्थ सर्टिफिकेट 8 अप्रैल या उसके बाद का होना चाहिए। लोग अपने हेल्थ सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं और 15 अप्रैल को बैंकों में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह प्रोसेस यात्रा के दौरान भी जारी रहेगा। 13 से 70 साल तक के लोग ही रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जम्मू और कश्मीर प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और आराम का पूरा ध्यान रख रहा है। रहने, खाने-पीने, मेडिकल सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद है, इसलिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।