Tuesday, March 10, 2026
Home Current News राजा इकबाल सिंह चुने गए दिल्ली के नए महापौर

राजा इकबाल सिंह चुने गए दिल्ली के नए महापौर

Advertisement

राजा इकबाल सिंह भाजपा के उम्मीदवार के रूप में दिल्ली के नए महापौर चुने गए हैं। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के मनदीप सिंह को भारी मतों के अंतर से हराया, राजा इकबाल सिंह को 133 वोट मिले जबकि मनदीप को केवल 8 वोट मिले। बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस चुनाव में अपना कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा था।

राजा इकबाल सिंह दिल्ली एमसीडी के नेता विपक्ष रह चुके हैं और इससे पहले नॉर्थ एमसीडी के मेयर भी रह चुके हैं। वह दिल्ली के जीटीबी नगर से पार्षद रह चुके हैं और अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए थे।

डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा के जय भगवान यादव निर्विरोध चुने गए हैं क्योंकि कांग्रेस की उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया था। दिल्ली में मेयर का पद हर साल बदलता रहता है और इस बार यह पद सभी पार्षदों के लिए खुला था, कोई आरक्षण लागू नहीं था।

इस जीत के साथ भाजपा ने दो साल बाद दिल्ली MCD में सत्ता पुनः प्राप्त की है और राजा इकबाल सिंह ने भ्रष्टाचार खत्म करने और रुके हुए कार्यों को पूरा करने का दावा किया है।