Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हरियाणा के कई जिलों में हुई बारिश, 11 जिलों में घने कोहरे...

हरियाणा के कई जिलों में हुई बारिश, 11 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट 

Advertisement

हरियाणा में आज सुबह मौसम ने करवट ली। सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत और करनाल समेत कई जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश भी हुई साथ ही कई जगहों पर धुंध भी छाई हुई दिखाई दी।

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार जताए हैं जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 11 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

हिसार, जींद, पानीपत समेत कई जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी है। मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड से राहत दिखने के कोई आसार नहीं है। आने वाले दिनों में धुंध का दौर भी जारी रहेगा। बता दें कि पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण अगले कुछ दिन भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।