संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को नहीं मानते राहुल गांधी- BJP सांसद रविशंकर प्रसाद
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न तो देश को समझते हैं और न ही संविधान को, और उनकी भाषा माओवादी भाषा जैसी है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान जानबूझ कर कांग्रेस को मिले वोटों को डिलीट किया गया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के इस बयान को आधारहीन बताते हुए उनके इस आरोप को खारिज कर दिया।
वहीं इस मामले पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वे (राहुल गांधी) संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को नहीं मानते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न तो देश को समझते हैं और न ही संविधान को, और उनकी भाषा माओवादी भाषा जैसी है। प्रसाद ने राहुल गांधी को संविधान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और कानून को न समझने वाला बताया है।
What's Your Reaction?