Thursday, March 5, 2026
Home Current News RCB की महिला फैन की धमकी वाला पोस्टर हुआ वायरल, जानें क्या...

RCB की महिला फैन की धमकी वाला पोस्टर हुआ वायरल, जानें क्या है मामला?

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम की एक महिला फैन का पोस्टर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में महिला ने लिखा, “अगर इस साल RCB फाइनल नहीं जीतती है तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी।” यह पोस्टर जैसे ही कैमरों में कैद हुआ, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और लाखों फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Rcb True Fan Goes Viral Woman's Dramatic Banner Steals The Spotlight During  Ipl 2025 Playoffs - Amar Ujala Hindi News Live - Viral Post:'अगर Rcb फाइनल  नहीं जीती तो मैं अपने पति

यह वाकया 29 मई 2025 को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जब RCB ने पंजाब किंग्स को क्वालिफायर-1 मुकाबले में 8 विकेट हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

पोस्टर वायरल होते ही फैंस ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी। किसी ने लिखा, “अब तो RCB को जीतना ही होगा,” तो किसी ने मजाक में कहा, “अब पति को भी मैदान में उतरना पड़ेगा!