रथ से उतारते समय लोगों पर गिरी भगवान बलभद्र की मूर्ति, 8 घायल

पुरी में गुंडीचा मंदिर में भगवान बलभद्र की मूर्ति को रथ से उतारते समय एक हादसा हो गया। इसमें करीब 8 लोग घायल हो गए।

Jul 10, 2024 - 10:40
 33
रथ से उतारते समय लोगों पर गिरी भगवान बलभद्र की मूर्ति, 8 घायल
रथ से उतारते समय लोगों पर गिरी भगवान बलभद्र की मूर्ति, 8 घायल

पुरी में गुंडीचा मंदिर में भगवान बलभद्र की मूर्ति को रथ से उतारते समय एक हादसा हो गया। इसमें करीब 8 लोग घायल हो गए। दरअसल रथयात्रा के बाद गुंडीचा मंदिर में पहांडी विधि चल रही थी। सेवादार रथों से भगवान की मूर्तियां उतारकर मंदिर के अंदर ले जा रहे थे। इस दौरान भगवान बलभद्र की मूर्ति सेवादारों के उपर गिर गई। हालांकि मूर्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

रथ यात्रा में 1 मौत

बता दें कि इससे पहले 7 जुलाई को 'पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा' में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तब मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow