भ्रष्टाचार मामले में पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, फाजिल्का के SSP वरिंदर सिंह बराड़ को किया सस्पेंड

मंगलवार को ही विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का साइबर सेल के चार अधिकारियों को किया गिरफ्तार किया था।

May 28, 2025 - 12:46
 29
भ्रष्टाचार मामले में पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, फाजिल्का के SSP वरिंदर सिंह बराड़ को किया सस्पेंड
Advertisement
Advertisement

पंजाब में फाजिल्का के SSP वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार 4 पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की, मंगलवार को ही विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का साइबर सेल के चार अधिकारियों को किया गिरफ्तार किया था।

ये लोग फाजिल्का में नाबालिग पर साइबर केस दर्ज करने की धमकी दे रहे थे, साथ ही परिवार पर लाखों रुपए की रिश्वत देने का दबाव भी डाला जा रहा था। विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में SHO मनजीत सिंह, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल राजपाल, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल शिंदरपाल सिंह और वरिष्ठ कॉन्स्टेबल सुमित कुमार शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow