Punjab Weather : पंजाब में आज फिर बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट हुआ जारी 

Punjab Weather : पंजाब में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। जिसके चलते मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।  

Aug 28, 2024 - 10:31
Aug 28, 2024 - 11:08
 12
Punjab Weather : पंजाब में आज फिर बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट हुआ जारी 

Punjab Weather : पंजाब में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। जिसके चलते मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।  

आज भी येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के अनुसार  27 अगस्त की सुबह तक पंजाब में 24 घंटों के अंदर औसतन 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 1.8 डिग्री की कमी भी देखने को मिली है। बारिश की बात करें तो पटियाला में सबसे अधिक 44.5 एमएम, पठानकोट में 42.7 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 39.5, गुरदासपुर में 23.0, बठिंडा में 26.4 एमएम दर्ज की गई।  वहीं, मौसम विभाग ने आज पंजाब में बारिश की संभावना भी जताई है। जिसके चलते राज्य में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow