Punjab : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता पवित्र स्वरूपों की जांच के लिए विशेष SIT का गठन, 16 लोगों पर FIR दर्ज

हाल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता पवित्र स्वरूपों की जांच के लिए आदेश दिए थे। इसी कड़ी में आज पंजाब सरकार ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।

Dec 22, 2025 - 13:47
Dec 22, 2025 - 13:47
 13
Punjab : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता पवित्र स्वरूपों की जांच के लिए विशेष SIT का गठन, 16 लोगों पर FIR दर्ज

हाल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता पवित्र स्वरूपों की जांच के लिए आदेश दिए थे। इसी कड़ी में आज पंजाब सरकार ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। बता दें कि इस विशेष टीम को ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन द्वारा गठित की गई है। यह विशेष टीम अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की देखरेख में काम करेगी। 

इन धाराओं के तहत केस दर्ज 

यह विशेष टीम 7 दिसंबर 2025 को दर्ज FIR के तहत मामले की जांच करेगी। इस केस को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 295, 295-A, 120-B, 409 और 465 के तहत दर्ज किया गया है। बता दें कि इसमें SIT के चेयरमैन मोहाली के AIG विजिलेंस जगतप्रीत सिंह को नियुक्त किया गया है। इसमें टीम के अन्य सदस्य जैसे DCP अमृतसर रविंदरपाल सिंह संधू, अतिरिक्त DCP अमृतसर हरपाल सिंह संधू, SP पटियाला गुरबंस सिंह बैस, SP लुधियाना बेअंत जुनेजा और  ACP अमृतसर हरमिंदर सिंह शामिल हैं। 

16 लोगों पर FIR दर्ज

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता पवित्र स्वरूपों के आरोप में कुल 16 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। जिनमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दस लोग शामिल हैं, जिसमें डॉ. रूप सिंह (पूर्व मुख्य सचिव), मंजीत सिंह ( पूर्व सचिव धर्म प्रचार समिति), गुरबचन सिंह, सतिंदर सिंह, निशान सिंह, परमजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जुझार सिंह, बाज सिंह और दलबीर सिंह शामिल हैं। साथ ही अन्य 6 लोग जिनके नाम कमलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरबचन सिंह, एक अन्य सतिंदर सिंह और अमरजीत सिंह हैं। 

निष्पक्ष तरीके से हो जांच

पंजाब सरकार द्वारा गठित इस SIT का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता पवित्र स्वरूपों की जांच निष्पक्ष तरीकों से की जाए और पारदर्शी हो। जिससे लोगों का विश्वास न्याय व्यवस्था पर बना रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।