पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एक गिरोह के 7 गुर्गे किए काबू, हथियार भी बरामद 

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिश्नोई गैंग से जुड़े एक गिरोह के 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनसे भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Oct 7, 2024 - 11:48
 17
पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एक गिरोह के 7 गुर्गे किए काबू, हथियार भी बरामद 
Advertisement
Advertisement

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिश्नोई गैंग से जुड़े एक गिरोह के 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनसे भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। पंजाब के डीजीप गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दि है।  

डकैती की कर रहे थे तैयारी 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए,मोगा पुलिस
ने विदेशी हैंडलर जग्गा धुरकोट द्वारा संचालित एक अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और गिरोह के 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया।

जग्गा धुरकोट लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ है। वह पंजाब में लोगों से पैसे ऐंठने में शामिल है। वहीं, अब डकैती की योजना बना रहा था। जिसे सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया था। उनसे 5 पिस्तौल (32 बोर) 8 कारतूस और मैगज़ीन बरामद हुई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow