पंजाब में फ्री होगा सबसे महंगा Toll Plaza, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

पंजाब में सबसे मंहगा टोल प्लाजा फ्री होने जा रहा है। इसका कारण है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने 27 सितंबर को टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री करने का ऐलान किया है।

Sep 26, 2024 - 10:21
Sep 26, 2024 - 10:24
 30
पंजाब में फ्री होगा सबसे महंगा Toll Plaza, जानें क्या है इसके पीछे का कारण
Advertisement
Advertisement

पंजाब में सबसे मंहगा टोल प्लाजा फ्री होने जा रहा है। इसका कारण है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने 27 सितंबर को टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री करने का ऐलान किया है। अपनी मांगों के पूरा ना होने पर टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन ने ये फैसला किया है। 

अनिश्चित काल के लिए होगा बंद 

बता दें कि नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक में ये फैसला लिया गया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

ये है मांगे 

टोल प्लाजा कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पी.एफ. में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ई.एस.आई. और वैलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow