राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले पंजाब CM मान, शहीदी शताब्दी समागम में शामिल होने का दिया न्योता

यह बैठक दोपहर 12 बजे होगी। सरकार शहीदी दिवस के एक भव्य समारोह की योजना बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, धार्मिक नेताओं और राजनीतिक नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।

Oct 27, 2025 - 14:57
Oct 27, 2025 - 15:37
 68
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले पंजाब CM मान, शहीदी शताब्दी समागम में शामिल होने का दिया न्योता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और CM मान के बीच ये मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई. इस दौरान CM मान ने राष्ट्रपति मुर्मू को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी दिवस पर होने वाले समागम में आने का न्योता दिया है 

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राष्ट्रपति जी को श्री गुरु गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम पर पंजाब में हो रहे कार्यक्रम की जानकारी दी है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दरबार साहब भी आ चुकी है और हमें यकीन है कि वो श्री आनंदपुर साहिब भी आएंगी.

इसके अलावा मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भी समागम के लिए न्योता दिया जाएगा, इसके लिए फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए वक्त मांगा गया है. 

बता दें कि शहीदी शताब्दी दिवस के मौके पर 2 नवंबर तक समागम होंगे, दिल्ली और पंजाब में कई जगहों पर समागम आयोजन किया जाएगा और नगर कीर्तन निकाले जाएंगे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

MH One News As a passionate news reporter, I am driven by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.