HomeCurrent NewsPunjab बोर्ड ने जारी की 2026 की 10वीं और 12वीं की डेटशीट,...

Punjab बोर्ड ने जारी की 2026 की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, 12 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम…

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) से जुड़े लाखों विद्यार्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। लंबे समय से जिस घोषणा का इंतजार किया जा रहा था, उसे अब बोर्ड ने आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

डेटशीट जारी होने से छात्रों को अब अपनी पढ़ाई की रणनीति तय करने में आसानी होगी। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल में परीक्षा की तारीख, समय और विषयों की जानकारी स्पष्ट रूप से दी गई है, जिससे किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं रहेगी।

बोर्ड परीक्षाएं कब से होंगी शुरू?

पंजाब बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 8वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2026 से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं (ओपन स्कूल के छात्रों सहित) की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक कराई जाएंगी।

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2026 को सोशल साइंस विषय से शुरू होंगी।
इसके बाद –

  • 7 मार्च: गायन एवं संगीत
  • 9 मार्च: पंजाबी-ए / पंजाबी इतिहास एवं संस्कृति
  • 11 मार्च: अंग्रेजी
  • 16 मार्च: विज्ञान
  • 24 मार्च: गणित
  • 27 मार्च: कंप्यूटर साइंस
  • 30 मार्च: होम साइंस
  • 1 अप्रैल 2026: स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा

कक्षा 12वीं की परीक्षा की तारीखें

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 को होम साइंस विषय से शुरू होंगी।
अन्य प्रमुख विषयों की तारीखें इस प्रकार हैं-

  • 25 फरवरी: अर्थशास्त्र
  • 27 फरवरी: एकाउंटेंसी
  • 7 मार्च: सामान्य अंग्रेजी
  • 25 मार्च: गणित
  • 4 अप्रैल 2026: केमिस्ट्री और नृत्य

पिछले वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।

डेटशीट कैसे करें डाउनलोड?

छात्र अपनी संबंधित कक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर पूरी डेटशीट खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें : अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, राजनाथ सिंह और…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments