Thursday, March 5, 2026
Home Current News एयरस्पेस बंद करने पाकिस्तान को भारी नुकसान, अन्य देशों की एयरलाइंस कंपनियों...

एयरस्पेस बंद करने पाकिस्तान को भारी नुकसान, अन्य देशों की एयरलाइंस कंपनियों ने भी किया किनारा

Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रुख को देखते हुए पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया. लेकिन अब कई अन्य देशों की एयरलाइंस कंपनियां भी पाकिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल करने से परहेज कर रही हैं. जिसके कारण पाकिस्तान को काफी नुकसान हो रहा है. कई प्रमुख पश्चिमी एयरलाइंस अपनी स्वेच्छा से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं. हालांकि पाकिस्तान ने इन देशों के लिए अपना एयरस्पेस बंद नहीं किया है. बता दें कि यूरोपीय एयरलाइंस की वजह से पाकिस्तान को हर महीने लाखों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ेगा. एयरस्पेस बंद होने की वजह से दोनों देशों की एयरलाइन कंपनियों के काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.