पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की फोन पर बात, यूक्रेन दौरे को लेकर ये कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद आज रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की है। यह जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी है।

Aug 27, 2024 - 15:43
 18
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की फोन पर बात, यूक्रेन दौरे को लेकर ये कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद आज रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की है। यह जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को बताया कि भारत शांतिपूर्ण समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है। 

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी 

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि इस दौरान रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर बात हुई। रूस यूक्रेन युद्ध और मेरे हालिया यूक्रेन दौरे पर भी चर्चा हुई। रूस यूक्रेन युद्ध के स्थाई और शांतिपूर्ण समाधान का लेकर भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। बता दें कि इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच भी फोन बात हुई थी। इस बातचीत के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि पीएम मोदी और बाइडेन ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई थी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow