EVM में गड़बड़ के आरोप पर पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने दी भूपेंद्र हुड्डा को नसीहत, बोले - ईवीएम की बजाए अपने कर्मों का रोना रोए

हरियाणा में जहां 17 अक्टूबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव में हुई भारतीय जनता पार्टी की जीत के पीछे ईवीएम में गड़बड़ी करना बताया जा रहा है।

Oct 14, 2024 - 13:11
 30
EVM में गड़बड़ के आरोप पर पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने दी भूपेंद्र हुड्डा को नसीहत, बोले - ईवीएम की बजाए अपने कर्मों का रोना रोए
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में जहां 17 अक्टूबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव में हुई भारतीय जनता पार्टी की जीत के पीछे ईवीएम में गड़बड़ी करना बताया जा रहा है। इसी को लेकर अब हरियाणा के पूर्व मंत्री और नरवाना से नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण बेदी ने कांग्रेस और खासतौर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी नसीहत दी है। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को किन कारणों के चलते तीसरी बार जनता ने सरकार  बनाने का मौका दिया, उसका भी खुलासा किया है।

जनता ने इसलिए जिताया

कृष्ण बेदी ने कहा कि नरवाना में पिछले कईं सालों से विकास कार्य अटके पड़े थे। लगातार विपक्ष का विधायक बनने के कारण नरवाना पिछड़ता जा रहा था। इसलिए वहां के लोगों को लगा कि कृष्ण बेदी को जिताएंगे, क्यिंक सरकार भी बीजेपी की बन रही है, इससे विकास के कार्य भी होंगे, क्योंकि नरवाना के लोग बहुत दूरदृशी लोग है। अपनी उसी राजनीतिक दूरदृष्टि के चलते उन लोगों ने उन्हें जिताने का कार्य किया।

PM और पार्टी नेतृत्व के कारण मिली जीत

कृष्ण बेदी ने हरियाणा में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साढ़े 9 साल तक हरियाणा एक, हरियाणवीं एक की तर्ज पर काम किया। प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, उसी तर्ज पर मनोहर लाल ने भी हरियाणा एक हरियाणवीं एक की तर्जपर काम किया। इसके बाद नायब सैनी ने मुख्यमंत्री बनते ही हर वर्ग के लिए बैटिंग की। एक-एक फसल का दाना एमएसपी पर खरीदने को कहा। 

हुड्डा नहीं कर पाए हिम्मत

कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी पर बौखलाने का आरोप लगाते थे, लेकिन वह हिमाचल में जहां उनकी सरकार है, वहां एमएसपी लागू करवाने की हिम्मत नहं कर पाए। आप भी पंजाब और दिल्ली में लागू नहीं कर पाई। इस प्रकार की सोच से नरवाना की जनता को साफ हो गया कि यह  विकास करवाने वाला युवा है।

ईवीएम की बजाए कर्मों का रोना रोए हुड्डा

कांग्रेस की ओर से चुनाव के दौरान ईवीएम के दुरुपयोग करने के आरोप पर कृष्ण बेदी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को ईवीएम की बजाए अपने कर्मों का रोना रोना चाहिए। 10 साल तक वह केंद्र और प्रदेश की सत्ता में रहे। किसानों को कैसे लूटा, जनता के बीच असमान रूप से पानी, बिजली और नौकरी का वितरण किया। सफाई कर्मियों का ठेका भी उनका परिवार लेता था। सीएलयू के नाम पर सेक्शन4,6 और 9 का डर दिखाकर जमीन की लूट मचाई। बेशुमार कीमती जमीन लूटकर लोगों को बेघर करने के साथ ही बेरोजगार कर दिया दलित लोगों के घर जलाए उन्हें बेघर किया। लोगों को जिंदा जलाया यह सब जनता कभी नहीं भूलेगी। इसलिए जनता ने तीसरी बार बीजेपी पर विश्वास जताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow