भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली

Jul 11, 2024 - 11:01
 31
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय नेता जेपी नड्डा से मुलाकात की। 

श्री बड़ौली ने पुष्प गुच्छ भेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। बड़ौली की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह पहली मुलाकात है। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा मुलाकात हुई।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष से भी मिले और पुष्प गुच्छ देकर उनका भी आभार जताया। 

मोहन लाल बड़ौली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन से मुलाकात के बाद कहा कि आज श्री नड्डा और बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करके मार्गदर्शन प्राप्त किया।

बड़ौली ने कहा कि डबल इंजन सरकार पिछले 10 सालों से बिना भेदभाव किए समान रूप से प्रदेश का विकास कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी अंत्योदय की भावना से सेवा कार्य करते हुए हर वर्ग को फायदा पहुंचा रहे हैं। 

बड़ौली ने कहा कि मोदी और नायब सरकार की नीतियों से देश और प्रदेश की जनता खुश है। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow