नायब सैनी ने किया विज के मुख्यमंत्री निवास में मिलने वाले बयान का समर्थन, जानिए क्या बोले?

हरियाणा में सुबह से जारी मतदान के बीच नेताओं की ओर से दावे के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। एक ओर सुबह के समय जहां अनिल विज ने पार्टी की इच्छा पर अगली मुलाकात मुख्यमंत्री निवास में होने की बात कही।

Oct 5, 2024 - 15:58
 9
नायब सैनी ने किया विज के मुख्यमंत्री निवास में मिलने वाले बयान का समर्थन, जानिए क्या बोले?
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में सुबह से जारी मतदान के बीच नेताओं की ओर से दावे के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। एक ओर सुबह के समय जहां अनिल विज ने पार्टी की इच्छा पर अगली मुलाकात मुख्यमंत्री निवास में होने की बात कही। वहीं, कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी विज के बयान का समर्थन कर डाला। इसके साथ ही सैनी ने कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया। कुरुक्षेत्र जिले की अपनी लाडवा विधानसभा में चुनावी गतिविधियों का जायजा लेने पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हमने खास बातचीत की।

सवालः-लाडवा आपके लिए नई कर्मभूमि है।

जवाबः- नई कर्मभूमि नहीं है। वह इसी जिले कुरुक्षेत्र से सांसद रहे हैं और यहां के लोगों ने उन्हें बीजेपी के निशान पर जिताकर संसद में भेजा था। वह अब भी अपनी उसी भूमि पर हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के इस चुनाव में बीजेपी की एक तरफा जीत के साथ ही प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता की सरकार बनने का भी दावा किया।

कांग्रेस देखेगी तीसरी बार बाहर का रास्ता

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी है, क्योंकि कांग्रेस में जिस भी दलित और बीसी समाज के नेता ने ऊपर उबरने की कोशिश की, उसे कुचलने का काम किया है। कांग्रेस की मंशा है कि वह वोट लेकर इन लोगों का शोषण करते रहे। वह उसी आधार पर राज करते रहे हैं, लेकिन अब इनका (कांग्रेस का) ना झूठ चलेगा, ना लूट और ना झांसा चलने वाला। हरियाणा में तीसरी बार इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

दीपेंद्र हुड्डा में बहुत क्वालिटी

कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी की ओर से सार्वजनिक मंच से दीपेंद्र हुड्डा की तारीफ किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा में बहुत क्वालिटी है। उन्होंने (दीपेंद्र हुड्डा ने) भ्रष्टाचार की कितनी हदें पार की सब पता है। पर्ची-खर्ची से युवाओं को रोजगार मिलता था। किसानों को फसल बचने में दिक्कत आती थी। लाइन में खड़े होकर सिलेंडर मिलता था। बिजली नहीं आती थी और रात में मच्छर काटते थे। सैनी ने कहा कि राहुल गांधी को किसी व्यक्ति ने जलेबी का डिब्बा पकड़ा दिया, लेकिन उन्हें यह ही नहीं पता कि जलेबी कैसे बनती है। राहुल को यह भी नहीं पता कि जलेबी फैक्ट्री में बनती है या उसका निर्माण कैसे होता है। उन्होंने दावा किया कि जिस व्यक्ति को यह नहीं पता कि जलेबी कैसे कैसे बनती है, उसके कहने से लोग या समाज कैसे चलेगा ?  उन्होंने दावा किया कि 8 अक्टूबर को बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और कांग्रेस के सभी इरादे नेस्तानाबूद हो जाएंगे।

अनिल विज ने सही कहा

अनिल विज की ओर से अगली मुलाकात मुख्यमत्री निवास पर होने के बयान का समर्थन करते हुए नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इसलिए अगली मुलाकात सीएम निवास पर होना संभाविक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow