Tuesday, March 10, 2026
Home Current News NETFLIX इंडिया की कंटेंट प्रमुख ने वेबसीरीज विवाद पर सूचना प्रसारण मंत्रालय...

NETFLIX इंडिया की कंटेंट प्रमुख ने वेबसीरीज विवाद पर सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव से मुलाकात की

Advertisement

वेबसीरीज ‘आईसी-814: द कंधार हाइजैक’ को लेकर पैदा विवाद के बीच नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख मोनिका शेरगिल ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू से मुलाकात की।

जाजू के कार्यालय में लगभग 40 मिनट तक यह बैठक हुई जिसमें ‘ओटीटी’ मंच की अधिकारी को समाज के एक बड़े वर्ग द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं से अवगत कराया गया और बताया गया कि ऐसे विषयों से निपटने में संवेदनशील होने की जरूरत है।