लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ मुंबई पुलिस की कार्रवाई, बिश्नोई गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से मुंबई आए थे और उनके निशाने पर कोई बड़ी हस्ती थी। आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का शक है। फिलहाल अधिकारी इसकी पुष्टि के लिए जांच कर रहे हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक बड़े गैंगस्टर के निर्देश पर हत्या की साजिश रच रहे 5 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से सात पिस्तौल और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से मुंबई आए थे और उनके निशाने पर कोई बड़ी हस्ती थी। आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का शक है। फिलहाल अधिकारी इसकी पुष्टि के लिए जांच कर रहे हैं।
गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई
मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में एक हाई-प्रोफाइल शख्स की हत्या की साजिश रची जा रही है। क्राइम ब्रांच ने इस सूचना को गंभीरता से लिया और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम आरोपियों पर नजर रख रही थी।
होटल से पकड़े गए आरोपी
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरोह का एक सदस्य अंधेरी के प्लेटिनम होटल के कमरा नंबर 16 में ठहरा हुआ है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने वहां छापा मारकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
What's Your Reaction?






