पंजाब में सुस्त पड़ा मानसून, गर्मी और उमस से लोग परेशान, जाने कब होगी बारिश 

पंजाब में एक बार फिर से मानसून सुस्त पड़ गया है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अगस्त महीने में राज्य में रुक-रुक कर हल्की बारिश ही हुई है।

Aug 5, 2024 - 11:39
 27
पंजाब में सुस्त पड़ा मानसून, गर्मी और उमस से लोग परेशान, जाने कब होगी बारिश 
पंजाब में सुस्त पड़ा मानसून, गर्मी और उमस से लोग परेशान, जाने कब होगी बारिश 

पंजाब में एक बार फिर से मानसून सुस्त पड़ गया है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अगस्त महीने में राज्य में रुक-रुक कर हल्की बारिश ही हुई है। ऐसे में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक नया अपडेट दिया है। विभाग की माने तो आज और कल पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करते रहना होगा।

इस कारण नहीं हो रही बारिश 

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में एक दबाव बना है, जिसका असर पूरे उत्तर भारत के मॉनसून पर पड़ रहा है। दबाव के कारण नमी वाली हवाएं पंजाब की ओर नहीं बढ़ पा रही हैं। और अच्छी बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग की ओर से 6-7 अगस्त को जारी किया गया येलो अलर्ट भी खत्म कर दिया गया है। अब बस यही उम्मीद है कि 7 अगस्त को पंजाब में बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

तापमान में भी हुई बढ़ोतरी 

मौसम विभाग केंद्र (IMD) के अनुसार यह तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा है। पंजाब के शहरों में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रविवार को फाजिल्का का तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow